ज्वालापुर क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य सफाई निरीक्षक विकास चौधरी के नेतृत्व में ज्वालापुर कोतवाली से सेक्टर-2 बैरियर तक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया गया और चालान काटे गए।अभियान के दौरान कुल आठ चालान किए गए, जिनमें छह चालान 500-500 रुपये, एक 200 रुपये और एक 250 रुपये का रहा। इस तरह कुल 3450 रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम ने सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाते हुए दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। कार्रवाई में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के साथ नगर निगम की टीम भी मौजूद रही।

More Stories
आगामी कावड़ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई
हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस लाइन में विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ