ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की की अध्यक्षता में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण एवं अधिष्ठान की रोकथाम के संबंध में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।तहसील स्थित सभागार में आयोजित बैठक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक कुमार सेठ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाए इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर सतर्कता बरतें और अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही विभागों के मध्य आपसी समन्वय स्थापित कर समय-समय पर संयुक्त निरीक्षण करने पर भी बल दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय स्तर पर जन-जागरूकता अभियान से नागरिकों को शासकीय भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

More Stories
मेला अधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 21वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा