जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल इंडस्ट्रियल क्षेत्र में सफाई अभियान की शुरुआत की।क्रिमी चौक और राजा बिस्किट फैक्ट्री क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया और उद्योग इकाइयों को साफ-सफाई में गंभीरता बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने सिडकुल के आरएम कमल काफल्टिया, जीएम केडी शर्मा और एचपी नौटियाल को इंडस्ट्रियल एरिया में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने, इसके लिए सभी यूनिट्स नियमित रूप से कूड़ा निस्तारण और अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों से निकलने वाला कचरा ही आसपास की गंदगी बढ़ा देता है, इसलिए हर फैक्ट्री प्रबंधन जिम्मेदारी से स्वच्छता नियमों का पालन करें।

More Stories
स्वास्थ्य विभाग द्वारा खानपुर में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने 25 ग्राम पंचायतो में विकसित किए गए मिनी सचिवालयों का शुभारंभ किया
हरिद्वार डिप्टी कलेक्टर हर गिरी ने कार्यभार संभाला