जनता की समस्याओं को सीधे सुनने के साथ त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई हुई। कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से नौ का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को जिम्मेदार विभागों को भेजा गया।डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में हुई जनसुनवाई की अध्यक्षता एडीएम-प्रशासन पीआर चौहान और एडीएम-वित्त एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी ने की। इस दौरान राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, वन भूमि, चकरोड और अवैध खनन से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

More Stories
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया
सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर मदन कौशिक ने भव्य रोड शो निकाला
लोक सेवा आयोग की परीक्षा 22 मार्च को आयोजित होगी