जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली व यूनिटों में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंथ चुना गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने चयनिय पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों के सम्मान से पूरी फोर्स का मनोबल बढ़ता है।
मैन ऑफ द मंथ चुने गए पुलिसकर्मी-हेडकांस्टेबल संजीव राणा कोतवाली नगर, कांस्टेबल जितेंद्र राणा, हेडकांस्टेबल कुलदीप सिंह थाना श्यामपुर, कांस्टेबल दिनेश कुमार कोतवाली ज्वालापुर, कांस्टेबल नितुल यादव थाना बहादराबाद, कांस्टेबल अजय कुमार कोतवाली रानीपुर, हेडकांस्टेबल संजय थाना सिडकुल, अपर उपनिरीक्षक एसआई मनीष कवि, अपर उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह व हेडकांस्टेबल अलियास कोतवाली गंगनहर, महिला कांस्टेबल सरिता थाना कलियर, एसआई यशवीर सिंह नेगी, हेडकांस्टेबल पंचम प्रकाश, हेडकांस्टेबल विनोद कुमार कोतवाली लकसर, कांस्टेबल सुधीर व कांस्टेबल रणवीर सिंह कोतवाली मंगलौर, अभियोजन कार्यालय महिला कांस्टेबल सरिता रावत, फायरमैन दीपक दास फायर स्टेशन लकसर, हेडकांस्टेबल सूरज नेगी पुलिस दूरसंचार, महिला कांस्टेबल सिद्धी पुलिस लाईन, अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार यातायात पुलिस रूड़की, कांस्टेबल राजकिशोर सीपीयू रूड़की, कांस्टेबल उमेश कुमार सीआईयू हरिद्वार, कांस्टेबल संदीप सजवाण एलआईयू, कांस्टेबल सर्वेश कुमार डॉग स्कवायड, कांस्टेबल अनिल चौहान फील्ड यूनिट।

More Stories
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे
यूकेएसएससी परीक्षा को लेकर हरिद्वार प्रशासन ने तैयारियां पूरी की