धर्मनगरी में मंगलवार सुबह हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद धूप की तपिश और उमस में कमी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। साथ ही करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

More Stories
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे
यूकेएसएससी परीक्षा को लेकर हरिद्वार प्रशासन ने तैयारियां पूरी की