एक व्यक्ति के गंगनहर में डूबने की सूचना पर जल पुलिस के गोताखोर घंटों तक उसकी तलाश करते रहे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच पता चला कि व्यक्ति अपने घर पर मौजूद है।पुलिस दौड़कर उसके घर पहुंची। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि डूबने के दौरान उसने हाथ-पांव चलाए और आगे जाकर वह पानी के बहाव से किसी तरह बाहर आ गया था। इसलिए उसकी जान बच गई। तब पुलिस व स्वजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम मयल ब्लॉक पोखडा थाना सतपुली जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी सोहन सिंह रावत यहां अपने बेटे के पास शिवलोक कॉलोनी में आए हुए थे। शनिवार की शाम वह अपने बेटे पुनीत व साथी रोहन के साथ गोविंदपुरी घाट पर नहाने गए थे। तैरकर नहर पार करते समय सोहन सिंह का कुछ पता नहीं चला। जिससे स्वजन घबरा गए और पुलिस को सूचना दी।ज्वालापुर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचे और जल पुलिस को बुलाया। पुलिस के गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटे तलाश करने के बाद भी सोहन रावत का कुछ पता नहीं चला। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सोहन सिंह रावत अपने घर माैजूद है। पुलिस ने शिवलोक पहुंचकर सोहन सिंह रावत से बातचीत की।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया