कोरोना के बढ़ते मामलों के मध्यनजर हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश सिंह सोमवंशी ने चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की है।उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे मास्क का नियमित रूप से प्रयोग करें, भीड़-भाड़ से बचें और हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
डॉ. सोमवंशी ने बताया कि हरिद्वार जिले में इस समय कोई भी सक्रिय कोविड मामला दर्ज नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। विभाग ने संभावित संक्रमण की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की पूरी व्यवस्था कर रखी है। सभी चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है।चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ और बद्रीनाथ मार्ग पर दो नए कोविड मामलों की पुष्टि हुई है। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों क्षेत्रों में स्क्रीनिंग और निगरानी को और तेज कर दिया है। यात्रियों की नियमित थर्मल स्कैनिंग की जा रही है और संदिग्ध मामलों को तुरंत आइसोलेट किया जा रहा है।सीएमओ ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में कोविड गाइडलाइंस का पालन न केवल यात्रियों की, बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

More Stories
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग में नगर निगम क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिवर का आयोजन हुआ
जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ