शुक्रवार को सिडकुल हरिद्वार में आयोजित आईटीसी सुनहरा कल के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने आई महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आईटीसी ने जिस तरह क्षेत्र की 2000 से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है, वह दूसरी संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा बनना चाहिए। रेखा आर्या ने कहा कि बालिकाओं का सशक्तिकरण उनके जन्म के समय से ही होना चाहिए, तभी वे आत्मनिर्भर बनने की सीख के साथ बड़ी होगी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने देवभूमि की अशक्त महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हाल ही में एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभागी महिलाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण विभाग बहुत सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार कर रही है।
More Stories
जिले के समस्त खाद्य गोदाम पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
कावड़ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार प्रशासन ने 155 अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किया
हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचा