परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार पहुंचकर हरिद्वार की अधिष्ठात्री माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने जूना अखाड़े के प्रमुख संतों के साथ आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया।संतों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जनताहित में कार्य करने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रदीप बत्रा के व्यवहार और कार्यकुशलता की सराहना की।
सोमवार को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने अधिष्ठात्री माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान जूना अखाड़ा के संतों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। आचार्य महामंडलेश्वर ने प्रदीप बत्रा के द्वारा जनता हित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया
सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर मदन कौशिक ने भव्य रोड शो निकाला