केंद्र से आई जल शक्ति मंत्रालय की टीम ने शनिवार को अलकनंदा घाट पर जल संचय अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। टीम के साथ नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने घाट पर मौजूद यात्रियों को भी जल संचय के लिए जागरूक किया।इस दौरान घाट पर सफाई अभियान भी चलाया गया।जल शक्ति मंत्रालय से टीम ने नगर निगम के सहयोग से अलकनंदा घांट पर लोगों को जल बचाने की शपथ दिलाई। टीम का नेतृत्व रुड़की एनआईएच के वैज्ञानिक पीके अग्रवाल कर रहे थे।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस ने आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस मॉडर्न स्कूल में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया
शांतिकुंज के शताब्दी समारोह में राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित किया