नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने शनिवार को हरकी पैड़ी के आसपास घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर पसरे अतिक्रमण और गंदगी को लेकर नाराजगी जतायी। इसके बाद घाटों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।इसके लिए घाटों पर तीन दिन में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दे दिए हैं।
नगर आयुक्त ने हरकी पैड़ी क्षेत्र, मालवीय घाट, घण्टाघर, अलकनंदा, सीसीआर टावर के निकट वाले घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त घाटों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही और चालान की कार्यवाही भी गयी। लेकिन घाटों पर पसरे अतिक्रमण एवं गंदगी को देख नगर आयुक्त वरुण चौधरी के माथे पर बल पड़ गए।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंच मुरारी बापू की श्रीराम कथा समापन समारोह में हिस्सा लिया
मुख्यमंत्री धामी ने जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ