कांवड़ मेले के सफल आयोजन के पश्चात जिलाधिकारी की पहल पर नगर निगम हरिद्वार व जिला प्रशासन द्वारा शहर को पुनः स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित बनाने के लिए वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस अभियान में शांतिकुंज, पतंजलि तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों का उत्साहपूर्ण सहयोग रहा।
चमगादड़ टापू क्षेत्र में शांतिकुंज के सहयोग से सेनेटरी इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सेमवाल के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया गया। शांतिकुंज के लगभग 200 स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर कांवड़ यात्रियों द्वारा छोड़े गए अपशिष्ट को हटाया। इस क्षेत्र से कुल 8 टन कचरा एकत्रित कर वैज्ञानिक विधि से निस्तारित किए जाने हेतु भेजा गया।
इसी क्रम में रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पतंजलि के 80 विद्यार्थियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। यहाँ से लगभग 4 टन अपशिष्ट एकत्रित किया गया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने स्वच्छता के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

More Stories
40वी वाहिनी पीएसी में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे