हरिद्वार को आगामी अर्धकुंभ-2027 से पहले जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की दो महत्वाकांक्षी परियोजनाएं-स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास (पैकेज-1)-अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।51 किलोमीटर लंबी छह-लेन स्पर टू हरिद्वार परियोजना का लगभग 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 15 किलोमीटर लंबे हरिद्वार बाईपास का 77 प्रतिशत निर्माण पूर्ण हो गया है।
स्पर कॉरिडोर दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे को हरिद्वार से जोड़ते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश से पहले वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगा। वहीं, बाईपास के शुरू होने से हर की पैड़ी, चंडी चौक, शंकराचार्य चौक सहित शहर के भीतरी हिस्सों में यातायात का दबाव कम होगा।इसके साथ ही पुरकाजी, फलौदा, मंगलौर, बहादराबाद और ज्वालापुर में फ्लाईओवर, अंडरपास और सर्विस रोड का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। एनएचएआई एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) भी लागू कर रहा है, जिससे यातायात की रियल-टाइम निगरानी और आपातकालीन सहायता सुनिश्चित होगी।

More Stories
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए