उत्तराखंड सिंचाई विभाग-2027 में होने वाले कुंभ मेले से पहले नया वीआईपी घाट बनाने की योजना पर काम कर रहा है। यदि योजना परवान चढ़ी तो कुंभ से पहले नया वीआईपी घाट अस्तित्व मे आ सकता है।मेला प्रशासन की ओर से इसके लिए उत्तराखंड सिंचाई विभाग को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
मौजूदा वीआईपी घाट पर उत्तर प्रदेश सरकार का मालिकाना हक है। स्नान पर्वों और खास मौकों पर ज्यादा भीड़भाड़ हो जाने से वीआईपी घाट पर व्यवस्थाएं कम पड़ जाती हैं। इसलिए उत्तराखंड सिंचाई विभाग अपना वीआईपी घाट बनाने की योजना पर काम कर रहा है। धनुष पुल और सीसीआर के बीच खाली जगह को वीआईपी घाट के रूप में विकसित किया जा सकता है। अगर योजना आगे बढ़ती है तो कुंभ मेले से पहले घाट बना दिया जाएगा।मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि धनुष पुल और सीसीआर के पास घाट को विकसित कर नया वीआईपी घाट बनाया जाएगा। जिसे सीसीआर के पास अंडर पास से होते हुए दीनदयाल पार्किंग और आस्था पथ से होते हुए चंडीपुल से जोड़ा जाएगा।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी