ज्वालापुर निवासी तीर्थ पुरोहित का ई रिक्शा में छूटा नगदी से भरा बैग पुलिस ने ढूंढ़कर लौटाया। कीमती बैग को सही सलामत पाकर तीर्थ पुरोहित ने पुलिस का शुक्रिया किया।
जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार कौशिक पुत्र स्वर्गीय ज्योति प्रसाद निवासी मोहल्ला चकलान ज्वालापुर ने कोतवाली पुलिस को सूचना देते बताया कि हरिद्वार से ज्वालापुर आते हुए उनका एक बैग रेलवे फाटक ज्वालापुर के पास ई रिक्शा में ही छूट गया है, जिसमें कुछ जरूरी दस्तावेज, 25000 नगद व एक मोबाइल फोन था।
सूचना पर तत्काल थाने से एक प्राइवेट टीम (कांस्टेबल नवीन छेत्री व कांस्टेबल संदीप) ने तत्काल अंडरपास रेलवे फाटक पर जाकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर ई-रिक्शा को तलाश किया और बैग ढूंढ़कर दीपक कुमार को सकुशल वापस किया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक की
कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया