आगामी कांवड़ मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर कोतवाली में मंगलवार को व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों और अन्य लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए।
व्यापारियों ने भी मेले को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली ने व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों से सीधा संवाद किया। अधिकारियों ने पिछले कांवड़ मेले में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस वर्ष भी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा के समय आने वाली संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों से सुझाव लेने के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात संचालन और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

More Stories
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया
आगामी कावड़ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर यातायात पुलिस ने बैठक की
जिलाधिकारी ने जर्जर भवनों और क्षतिग्रस्त दीवारों से संबंधित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए