आगामी कावड़ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई

कांवड़ मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों ने रविवार को संयुक्त बैठक की। बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक और समन्वय को लेकर रणनीति तैयार की। बैठक में दोनों जनपदों के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं को लेकर साझा रणनीति तैयार की।बैठक में हैवी वाहनों की आवाजाही के समय निर्धारण, प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन, अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर सघन चेकिंग, भीड़ प्रबंधन और आकस्मिक परिस्थितियों में वायरलेस संचार के माध्यम से त्वरित समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई। डीजे संचालन से संबंधित शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पर भी सहमति बनी।

अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल, चिकित्सा, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक के बाद हरिद्वार और बिजनौर पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग और प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट्स का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

About Author