कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति देते हुए मेला प्रशासन ने प्रमुख धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पैदल मार्गों एवं फुटपाथों के विकास कार्यों में तेजी ला दी है।सोमवार को मेलाधिकारी सोनिका ने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने भगत सिंह चौक से बिल्केश्वर महादेव मंदिर होते हुए मनसा देवी मंदिर तक जाने वाले मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने मार्ग के चौड़ीकरण, मरम्मत, सुदृढ़ीकरण तथा निर्माणाधीन फुटपाथों की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए आवश्यक तकनीकी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मनसा देवी मंदिर तक जाने वाले मार्गों एवं सीढ़ियों का निरीक्षण कर जहां भी मरम्मत की आवश्यकता है, वहां तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

More Stories
आगामी कावड़ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई
हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस लाइन में विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ