हरिद्वार जनपद में बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम के लिए आज साइबर क्राइम और स्थानीय पुलिस ने थाना पिरान कलियर क्षेत्रान्तर्गत धनोरी डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज में सामूहिक रूप से विद्यार्थियों को साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी।
कार्यशाला में छात्रों को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए गए। जागरूकता कार्यक्रम में साइबर क्राइम सेल हरिद्वार से कांस्टेबल शक्ति सिंह व कांस्टेबल योगेंद्र सिंह ने तथा थाना पिरान कलियर से उप निरीक्षक महिपाल सिंह व कांस्टेबल अमित कुमार ने सुझाव दिए गए। इस दौरान छात्राओं की जिज्ञासाओं को भी सही प्रकार से उनके जवाब देकर संतुष्ट किया गया। इससे पूर्व कालेज पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया गया।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी