हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार सुबह एक हाथी जंगल से भटक कर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंच गया। विश्वविद्यालय परिसर में हाथी के आने से अफरा तफरी मच गई।गुरुकुल परिसर में टहल रहे लोगों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। काफी देर तक हाथी, परिसर में चहलकदमी करता रहा।
बता दें कि अभी तक हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में ही हाथियों के झुंड दिखाई दे रहे थे। मगर अब हाथी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का रुख भी करने लगे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में हाथी आने से दहशत का माहौल है, क्योंकि बड़ी संख्या में यहां पर छात्र पढ़ते हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी