गर्मी के मौसम में वन्यजीवों को पानी के लिए दर-दर भटकना न पड़े. इसके लिए उत्तराखंड हरिद्वार के मोतीचूर फ़ॉरेस्ट में कच्चे वाटर होल्स बनाएं गए है. जिससे की पानी के लिए वन्यजीवों को गांवों की तरफ न आना पड़े.
इस बारे में मोतीचूर रेंज के अधिकार महेश सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया की ,’राजाजी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए , जहांपर वन्यजीव पानी के लिए प्रवेश करते है. सभी रेंजो में उनको चिन्हित किया गया है. कुछ स्थानों पर कच्चे वाटर होल बनाएं गए है. जिसके लिए बाहर से पानी लाया जा रहा है. जो पुराने वाटर होल है, उनमें भी पानी डाला जा रहा है. ताकि वन्यजीवों और पशु -पक्षियों को पानी मिल सके.पुराने पानी के स्त्रोत वाले क्षेत्रों में भी जीर्णोद्धार किया गया है. ऐसे स्थानों को चिन्हित कर बड़े वाटर होल का निर्माण किया गया है.

More Stories
मेला अधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 21वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा