उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण दोबारा तेजी से फैल रहा है। आज 1233 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, 3 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6241 पार पहुंच गई है।
कुल मरीजों की संख्या 107479 पहुंच गई है। जबकि अभी तक 97644 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक 1752 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
- आज देहरादून जिले में सबसे अधिक 589 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
- हरिद्वार में 254
- उधम सिंहनगर में 90
- अल्मोड़ा में 14
- बागेश्वर 4
- चमोली में 16
- चंपावत में 4
- नैनीताल में 138
- पौड़ी में 50
- पिथौरागढ़ 6
- रुद्रप्रयाग में 16
- टिहरी में 58
- उत्तरकाशी में 3


More Stories
कुंभ मेले में आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने तैयारियां तेज की
कुंभ मेले के लिए हरिद्वार में नए घाटों का निर्माण तेज
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ 50 से अधिक बसो के चालान हुए