लक्सरः हरिद्वार जिले के लक्सर के सीधडू गांव में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से टकराकर एक युवक की मौत हो गई है. युवक की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल, पुलिस युवक की पहचान में जुट गई है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर मोर्चरी में रखवा दिया है. इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर स्मैक तस्कर भी गिरफ्तार हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार लक्सर रेलवे मार्ग पर सीधडू गांव के पास करीब 30 साल के अज्ञात युवक की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई. जिसकी जानकारी सिविल पुलिस को लगी तो आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. बता दें कि अभी कुछ दिन पहले रायसी रेलवे स्टेशन के पास भी एक व्यक्ति का शव मिला था.

More Stories
कावड़ मेले की तैयारी अंतिम चरण में 5 करोड़ कावड़ियों के आने का अनुमान लगा
जिलाधिकारी ने लक्सर तहसील का औचक निरीक्षण किया
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर एसएसपी ने प्रस्तावित अस्थाई थानों, पुलिस लाइन आदि चिन्हित भूमिका का स्थलीय निरीक्षण किया