रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देहरादून के हर्रावाला एवं हरिद्वार के रुड़की रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना से रेलवे में नए युग की शुरुआत हो रही है। रुड़की में आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर हरिद्वार लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने रुड़की रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कर हरिद्वार की जनता को को एक बेहतर सौगात दी है।
निशंक ने कहा कि अब रुड़की रेलवे स्टेशन भव्य होगा। रुड़की व आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेगी, जिससे क्षेत्र का विकास भी होगा। इस मौके पर राज्य सभा सदस्य कल्पना सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, राजपाल सिंह, शोभाराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।गौरतलब है कि रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमें मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशन शामिल है। इसमें देहरादून का हर्रावाला व हरिद्वार का रुड़की रेलवे स्टेशन शामिल है।

More Stories
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
मौसम विभाग ने हरिद्वार में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया