ज्वालापुर स्थित सीएचसी में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का कार्यबहिष्कार खत्म होने पर सोमवार स्वास्थ्य सेवा बहाल हो गयी। एसीएमओ डॉ. अशोक तोमर ने बताया कि सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार चौहान के तबादले को वापस लेने के आश्वासन के बाद चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से अपना कार्यबहिष्कार समाप्त कर दिया है।
ज्वालापुर स्थित सीएचसी में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार चौहान के तबादले से सामुदायिक केंद्र के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भड़क थे और बीते बुधवार को दोपहर 12 बजे से कार्य बहिष्कार पर चले गए थे। शनिवार को एसीएमओ डॉ. अशोक तोमर हड़ताली कर्मियों से वार्ता करने सीएचसी पहुंचे। इस दौरान वहां प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष डॉ. यशपाल तोमर भी मौजूद थे। वार्ता के दौरान एसीएमओ ने सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार चौहान के तबादले को वापस लेने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सोमवार से ज्वालापुर स्थित सीएचसी में मरीजों को उपचार मिलना शुरू हो गया।

More Stories
आगामी कावड़ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर यातायात पुलिस ने बैठक की
जिलाधिकारी ने जर्जर भवनों और क्षतिग्रस्त दीवारों से संबंधित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए
जिले में मानसूनी गतिविधियों के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क