नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल ने बुधवार को नगर निगम के अनुभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने टैक्स अनुभाग के अधिकारियों को टैक्स वसूली की गति को तेज का वित्तीय वर्ष में तय टैक्स वसूली के टारगेट को शत प्रतिशत करने की निर्देश दिए।वित्तीय वर्ष खत्म होने में महज दो माह से भी कम समय शेष रह गया है । लेकिन नगर निगम का टैक्स अनुभाग टैक्स वसूली के लक्ष्य से काफी दूर है। टैक्स अनुभाग का निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 10.25 करोड़ तय था जबकि टैक्स अनुभाग जनवरी तक 4.90 करोड़ की ही वसूली कर पाया है।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया