संत रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में जालंधर से हरिद्वार की निर्मला छावनी स्थित गुरु रविदास आश्रम पहुंची ऐतिहासिक दमड़ी यात्रा का जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार के नेतृत्व में स्वागत किया गया।इस अवसर पर आश्रम में अखण्ड पाठ, कथा कीर्तन एवं संत समागम का आयेाजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
इस अवसर पर राजवीर सिंह कटारिया, दिनेश कुमार शर्मा, राजेंद्र कटारिया, विशाल राठौर,सोनू लाठी, बृजेश कुमार, भोला शर्मा, अशोक कटारिया, अंकुश शेरशाल, विजयपाल सिंह, प्रवीण कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग आदि ने वाल्मीकि चौक पर यात्रा में शामिल संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की