सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व सरमा तीर्थ नगरी हरिद्वार पहुंचे।यहां उन्होंने प्राचीन नारायणी शिला मंदिर पहुंचकर अपने पूर्वजों का तर्पण करने के साथ पितृ श्राद्ध संपन्न किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पितृ विसजर्नी अमावस्या पर वे हर साल हरिद्वार में नारायणी शिला पूर्वजों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचते हैं।
पितृ पूजन संपन्न करने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व सरमा ने सनातन धर्म पर की जा रही लगातार बयानबाजी पर कहा कि कुछ लोग देश में चाहते हैं कि सनातन और सनातन से जुड़ी परंपराएं खत्म हो जाएं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि जब वह लोग नहीं थे तब से सनातन धर्म है। करीब 5000 साल से सनातन धर्म और उससे जुड़ी परंपराएं चलती आ रही हैं। हमारा देश और हमारे सनातन धर्म की परंपराएं आगे भी इसी तरह चलती रहेंगी।

More Stories
विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में गंगा नदी में 10 हज़ार मत्स्य बीजों का संचय किया
सिडकुल प्रशासन अब आवासीय टाउनशिप विकसित करेगा
मुख्यमंत्री योगी की माता के निधन पर स्वामी रामदेव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की