धर्मनगरी में रविवार देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार को दोपहर तक जारी रही। बारिश के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी रही। बारिश के कारण अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
हरिद्वार में सोमवार को दोपहर तक बारिश जारी रही। कई क्षेत्रों में जलभराव से लोग परेशान रहे। बारिश के कारण सुबह के समय लोगों को अपने जरूरी कार्य पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

More Stories
कावड़ मेले की तैयारी अंतिम चरण में 5 करोड़ कावड़ियों के आने का अनुमान लगा
जिलाधिकारी ने लक्सर तहसील का औचक निरीक्षण किया
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर एसएसपी ने प्रस्तावित अस्थाई थानों, पुलिस लाइन आदि चिन्हित भूमिका का स्थलीय निरीक्षण किया