जिला हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र की चौकी भिक्कमपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक व्यक्ति व बच्चे की मृत्यु और एक बच्ची के घायल हो जाने की घटना की रिपोर्ट पर कड़ा कदम उठाते हुए एसएसपी अजय सिंह ने चौकी प्रभारी भिक्कमपुर समेत पूरी चौकी को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही अरविंद रतूड़ी को प्रभारी चौकी भिक्कमपुर बनाया है।
बता दें कि बीते रोज खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक शिक्षक व उसके एक बच्चे की मौत हो गयी थी, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

More Stories
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
मौसम विभाग ने हरिद्वार में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया