सिडकुल थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पेड़ पर एक शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया।प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या करना सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राहगीरों ने एकम्स कंपनी से समीप लेबर चौक पर सड़क किनारे एक पेड़ पर फंदे पर एक व्यक्ति का शव लटका देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। तलाशी लेने पर कपड़ों से कोई ऐसी चीज बरामद नहीं हो पाई, जिससे उसकी पहचान हो सके।
आसपास के लोगों को बुलाकर भी शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन नहीं हो पाई। मृतक ने ब्राउन रंग की पैंट और चेक की शर्ट पहनी हुई है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि करीब 30 वर्षीय मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। संभवत: फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ