नैताप के दौरान हरिद्वार में भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी में लोग घर से बाहर निकलने से कतराते हैं। लोग सिर्फ जरूरी काम से ही घर से निकल रहे हैं। इसके अलावा बिजली कटौती से भी लोग परेशान हैं.दिन-रात की अघोषित बिजली कटौती भी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को परीक्षा की तैयारी में हो रही है। मौसम विभाग का मानना है कि अभी कुछ दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा.
गर्मी का आलम यह है कि मंगलवार को हरिद्वार प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इस सीजन में पहली बार धर्मनगरी का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद पंतगढ़ का तापमान 40.8 डिग्री और देहरादून का तापमान 40.6 डिग्री रहा. इस बार गर्मी ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 43 डिग्री पार कर गया तो चिलचिलाती धूप में लोग बिलबिलाने लगे।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की