हरिद्वार जनपद के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में मृत्यु हो गई। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। संगीता कनोजिया बीते 26 अप्रैल को लक्सर से हरिद्वार आते हुए एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी जिसमे उनके चालक गोविंद राम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी वही एस डी एम संगीता कनोजिया को गंभीर हालत में ऐम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था जहाँ उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था, आज सुबह 10 बजे उन्होंने अस्पताल मे अपनी आखरी साँस ली।

More Stories
हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
मुख्यमंत्री धामी आज हरिद्वार पहुंचकर अर्धकुंभ मेले की तैयारी का जायजा लेंगे
जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथी ने उत्पाद मचाया