जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने भारत सरकार के समान नागरिक संहिता कानून का समर्थन करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में किसी संत को हरिद्वार से चुनाव लड़ाने की मांग की है.
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और 2009 में बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार रहे स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने संत को हरिद्वार लोकसभा सीट से टिकट देने की मांग की थी.
उन्होंने कहा कि हरिद्वार की धार्मिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए किसी संत का चुनाव लड़ना उचित कदम होगा, उन्होंने कहा कि एक संत ही हरिद्वार की धार्मिक पहचान की रक्षा कर सकता है. महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, मोदी सरकार आने के बाद देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। संतों के आशीर्वाद से पीएम मोदी लंबे समय तक देश पर राज करेंगे.

More Stories
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी
ट्रस्ट से जुड़ी शिकायत को लेकर पार्षद ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को ज्ञापन दिया
मेलाधिकारी ने नगर के प्रमुख मार्गों चौराहो का निरीक्षण किया