हरिद्वार में ऊपरी खंड गंगनहर में जलस्तर बढ़ने के कारण प्रेम नगर आश्रम पुल के समीप बना बरसाती नाला ओवरफ्लो हो गया। नाला ओवरफ्लो होने की वजह से न्यू हरिद्वार कॉलोनी की आंतरिक सड़कों और मुख्य मार्ग पर नहर का पानी भर गया।इस दौरान हरिद्वार के अधिकांश घाट भी जलस्तर बढ़ने से डूब गए। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर में जल की निकासी कम की। जिसके बाद क्षेत्र में जलभराव से जनता को निजात मिल सकी।

More Stories
जीएसटी चोरी करने वालों के विरुद्ध राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की
मेयर ने भूपतवाला क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लिया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऋषिकुल मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन होगा