उत्तराखंड में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बागेश्वर जिले से भारी तबाही की खबरे सामने आ रही है। भारी बारिश से कपकोट ब्लॉक का अशो में स्थापित उपकेंद्र ANM सेंटर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहीं बेरीनाग के पांखू में एक व्यापारी उफनाते नाले में बह गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारी बारिश से रात दो बजे सरयू खतरे के निशान से उपर बहने लगी। वहीं बेरीनाग के पांखू-कोटमन्या सड़क पर पांखू से 2 किलोमीटर दूर कोटमन्या की ओर सड़क में बह रहे बरसाती नाले (देवीगाड़) को पार करने में गणेश पाठक (48) पुत्र गोविंद बल्लभ पाठक निवासी दशौली बाइक सहित बह गया।
बताया जा रहा है कि व्यापारी पांखू से दशौली को जा रहा था।सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

More Stories
जनपद को स्वच्छ बनाने की दिशा में परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया
कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को निलंबित किया
जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक ली