राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा व प्राणि मात्र के प्रति दया भाव की शिक्षा दी, जो आज भी प्रासंगिक है। समाज में प्रेम, समरसता व सद्भाव के लिए जीवन में भगवान महावीर के सिद्धांतो को अपनाए जाने की आवश्यकता है।
वही इसी के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी प्रदेशवासियों को बैसाखी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बैसाखी का पर्व उमंग, उत्साह व खुशहाली का पर्व है। यह हमारी सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था में खेती व किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। आइए बैसाखी के इस पर्व पर प्रदेश के किसानों के खुशहाल जीवन के लिए कामना करें।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बैसाखी का त्यौहार सिक्ख समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। दशम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी ने इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। बैसाखी का पावन अवसर सिक्ख नववर्ष का भी आरंभ है।

More Stories
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा