देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी की आज बुधवार को ताजपोशी हुई पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण ली। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल रहे। इसके साथ-साथ बीजेपी शासित राज्यों के कई सीएम भी इसमें हिस्सा लिया। देहरादून के परेड ग्राउंड में दोपहर 2.30 बजे पुष्कर सिंह धामी 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी नाथ जी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट
- सतपाल महाराज
- सुबोध उनियाल
- रेखा आर्य
- गणेश जोशी
- सौरभ बहुगुणा
- धन सिंह रावत
- चंदन राम दासो
- प्रेम चन्द्र अग्रवाल

More Stories
जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथी ने उत्पाद मचाया
मेला अधिकारी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
एसएसपी ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की