राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने राज्य आन्दोलनकारियों एवं शहीदों को नमन करते हुए सभी जनपदवासियों साहित सभी राज्यवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।
जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने राज्य आन्दोलन के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी आन्दोलनकारियों को नमन किया तथा राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के चहुंमुखी विकास हेतु सभी को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा तथा अनुशासित रहते हुए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में पूरी निष्ठा, ईमानदारी व पारदर्शिता से कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा राज्य की सांस्कृतिक परम्पराओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर पुलिस, फायर, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, एनएसएस, मत्स्य, एनआरएलएम सहित विभिन्न विद्यालयों द्वारा झांकी निकाली गई तथा स्टॉल लगाकर योजनाओं को जानकारी दी गई।

More Stories
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया
खाद्य सुरक्षा टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में फल एवं सब्जी के थोक विक्रेताओं का निरीक्षण किया
चारधाम यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कमर कसी