हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित महायोजना के तहत बस अड्डे को शहर से बाहर ले जाए जाने के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने अपर रोड पर प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।
व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि हरिद्वार पौराणिक तीर्थस्थल है। हरिद्वार की भौगोलिक परिस्थितियां बिल्कुल अलग है। हरिद्वार की वास्तविक स्थिति का ज्ञान नहीं रखने वाले प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि विकास के नाम पर तोड़फोड़ का समर्थन करते हैं। बस अड्डे को बाहर ले जाने के बजाय हरिद्वार में व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है। सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर भूमि मेला प्राधिकरण के सुपुर्द की जाए।
संरक्षक तेजप्रकाश साहू ने कहा कि अंग्रेजी शासन में जनता की सुविधा के लिए सभी शहरों में बस अड्डा व रेलवे स्टेशन आमने-सामने बनाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक लोगों की नजर बस अड्डे की बेशकीमती जमीन पर है। इसलिए वे नहीं चाहते कि बस अड्डा शहर में रहे।

More Stories
एसएसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया
गंगनहर में अचानक जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन घाटों की सुरक्षा को लेकर समस्या हुई
कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर रोशनाबाद में कंट्रोल रूम स्थापित होगा