देहरादून- उत्तराखंड में कोरिना का कहर सुपर स्पीड में जारी है ,आज प्रदेश के सभी जनपदों में कोरोना वायरस के 2127 नये मामले सामने आए है। जबकि राज्य में आज एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।राज्य में आज कोरोना के कुल 2127 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 354304 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 294 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 333365 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2127 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।जिनमें देहरादून जिले से 991 ,हरिद्वार से 259 , नैनीताल जिले से 451, उधमसिंह नगर से 189 , पौडी से 48, टिहरी से 35, चंपावत से 26, पिथौरागढ़ से 30, अल्मोड़ा 43, बागेश्वर से 04, चमोली से 25 , रुद्रप्रयाग से 13, उत्तरकाशी से 13 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 354304 मरीजों में से 333365 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6790 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7430 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 6603 है। इधर रिकवरी रेट 94.54 प्रतिशत पहुंच गया है।

More Stories
पिथौरागढ़ जिला कारागार में 21 दिवसीय उद्यमिता विकास एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए पुलिस ने अभियान चलाया
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की