हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के प्रबंधक निदेशक को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र में हो रही आठ से दस घंटे की बिजली कटौती पर नाराजगी जाहिर की है।उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि यदि व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो वह कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठेंगी। रविवार को उन्होंने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के प्रबंधक निदेशक को पत्र भेजा। कहा कि आए दिन हो रही बिजली कटौती से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जल्द ही व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो वह विभाग के खिलाफ अनशन करने के लिए बाध्य होंगी।

More Stories
जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथी ने उत्पाद मचाया
मेला अधिकारी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
एसएसपी ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की