नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) की ओर से जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद के मुख्य चौराहों पर 5 दिन तक चलेगा।इस कार्यक्रम में माय भारत के 25 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। अभियान का शुभारंभ जगजीतपुर पुलिस चौकी से आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने बताया कि यह अभियान देश के 10 महानगरों में, 40 बड़े शहरों में तथा 752 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। जनपद हरिद्वार में सड़क सुरक्षा स्वयंसेवक मुख्य चौराहों, सिंहद्वारा, रानीपुर मोड़, प्रेम नगर आश्रम चौक, शंकर आश्रम चौक में ट्रैफिक पुलिस के साथ सहयोग करेंगे।

More Stories
धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में कुंभ कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए कई फैसलो पर मोहर लगी
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को 21 सेक्टर में बाटा
ज्वालापुर क्षेत्र में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया