नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने हर की पैड़ी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 30 स्थानों से अतिक्रमण हटाकर सामान जब्त किया गया।सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल के नेतृत्व में चले अभियान के तहत हर की पैड़ी के हनुमान मंदिर के साथ भीमगोड़ा बैरियर और कपूरथला में अभियान चला। टीम को देखकर लघु व्यापारी अपना सामान समेटने लगे। लेकिन बिना देर किए टीम ने 30 स्थानों से अतिक्रमण हटाते हुए सामान जब्त किया।
इस दौरान टीम को लोगों के हल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन, पुलिस की मौजूदगी के चलते लोगों की एक न चली।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के तहत मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिडकुल क्षेत्र में खुले कुट्टू के आटे की बिक्री और सप्लाई के खिलाफ
सीएम धामी ने कुंभ मेला 2027 का आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत जारी किया