एक्कड़ कलां रौ नदी पर पुल टूटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने पुल के नीचे पाइप और मिट्टी डालकर रपटा बनाया था जो बरसात में तेज पानी के चलते टूट गया। शुक्रवार रात रौ नदी में आए तेज पानी से रपटा पूरी तरह तहस नहस हो गया।इससे 15 गांवों का संपर्क ज्वालापुर और बहादराबाद से कट गया है। एक्कड़ कलां रौ नदी पर बना पुल 2016 में अधिक पानी आने के कारण टूट गया था। इसके बाद पुल को दोबारा नहीं बनाया गया। लोनिवि विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के के लिए पुल के नीचे दोनों ओर दीवार लगाकर एक रपटा बनाया था जिससे होकर लोग आवाजाही कर रहे थे। यह रपटा पिछले दिनों बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया था जो कि शुक्रवार को बारिश के तेज पानी आने से टूट गया।

More Stories
दीपावली पर धर्मनगरी को आकर्षक रोशनी से सजाने के लिए निगम ने तैयारियां तेज की
प्रशासन ने कनखल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई निर्माण इकाई और दुकानों का निरीक्षण किया