नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने ज्वालापुर स्थित कटहरा बाजार और सर्राफा बाजार में सड़क तथा नालों पर किए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। सहायक नगर आयुक्त ऋषम उनियाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने तीस लोगों के चालान भी किए गए।इस दौरान करीब आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। टीम में कर अधीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन चौधरी, रेलवे चौकी इंचार्ज ऋषिकान्त पटवाल, कर निरीक्षक गौरव सागर आदि शामिल रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी