
हरिद्वार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतजलि योगपीठ हरिद्वार पहुंचे हैं। यहां सीएम धामी ने योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने पतंजलि रिसर्च सेंटर में बाबा रामदेव से साथ पौधारोपण भी किया। सीएम धामी के साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद रहे। वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास पर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के राष्ट्र एवं समाज हित में किए गए कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों राज्य भ्रमण पर हैं।

More Stories
आरक्षण सुधार को लेकर टोल प्लाजा पर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया
हरिद्वार में बारिश से बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट
मुख्य विकास अधिकारी ने जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न कार्य योजनाओं को मंजूरी दी