देहरादून- उत्तराखंड में जहां विधानसभा चुनाव की चमक है वहीं एक बार फिर बारिश का अलर्ट भी है, क्योंकि चुनावी प्रचार में 4 दिन मौसम खलल डालेगा ऐसी संभावनाएं मौसम विभाग द्वारा बताई गई हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि मैदानी जिलों में पाला और कोहरे के आसार हैं।मौसम विभाग के निदेशक के मुताबिक 2 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं हैं। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा इसके अलावा 3 फरवरी को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में और कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में बारिश और बर्फबारी होगी जबकि अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर जिले में बारिश हो सकती है। ठीक इसी प्रकार 4 और 5 जनवरी को भी मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जताई गई है, लिहाजा यदि मौसम खराब रहा तो बड़े नेताओं का प्रचार में न पहुंचना, राजनीतिक दलों को नुकसान पहुंचाएगा। जबकि बरसातऔर बर्फबारी स्थानीय प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के लिए भी जनसंपर्क में बाधा बनेगी। जबकि चुनाव की तारीख नजदीक आते जायेगी।

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ