हरिद्वार: जिले के मेला कंट्रोल टावर में जिला योजना की बैठक आयोजित की गई. हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक की शुरुआत विधायकों के हंगामे के साथ हुई. बैठक में विधायकों ने अपने प्रस्तावों को शामिल न किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.
हंगामा के बाद विभिन्न प्रस्तावों को शामिल करते हुए इस वित्तीय वर्ष में 62 करोड़ 48 लाख का बजट पारित किया गया. जिसमें 50% पुराने कामों के लिए, जबकि 50% बजट नए कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाएगा. प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नाले उत्तर प्रदेश के पास थे. उत्तराखंड बनने के बाद वह नाले उत्तराखंड के पास आ गए और अब उनकी सफाई नहीं हो पाती. जिसके लिए नए ड्रेनेज डिपार्टमेंट बनाया जाएगा.

More Stories
कावड़ मेले की तैयारी अंतिम चरण में 5 करोड़ कावड़ियों के आने का अनुमान लगा
जिलाधिकारी ने लक्सर तहसील का औचक निरीक्षण किया
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर एसएसपी ने प्रस्तावित अस्थाई थानों, पुलिस लाइन आदि चिन्हित भूमिका का स्थलीय निरीक्षण किया